Wednesday, July 30, 2025

विकास.....

एक पगडंडी थी, 

फिर सड़क बनी,

लोग चलने लगे बड़ी बड़ी गाड़ियां दौड़ने लगी, 

फिर सड़क और बनने लगी, नालियां खुदी, तार बिछे, 

और सड़क पर गड्ढे हो गए, 

फिर तेज धुप में धूल उड़ने लगी,

फिर बारिश आई और गड्ढे तालाब बन गए, 

अब बड़ी बड़ी गाड़ियां उसमें फसने लगी,

लोग लड़ने झगड़ने लगे

एक दूसरे को कोसने लगे,

फिर उन्हें गड्ढे भरे सड़कों की आदत पड़ गई,

और फिर सड़क का विकास गड्ढों और लोगों के बीच उलझ कर रह गया ...... 


No comments:

Post a Comment